हमारे आसपास

प्रेम कविता लिखना 

प्रेम करने से बहुत आसान है

इसलिए हमारे आसपास 

अनगिनत प्रेम कहानियाँ पसरी हुई हैं


बहुत आसान है

दूसरे के दुःख को देखकर 

चार महान शब्द गढ़ देना 

इसलिए हमारे आसपास 

महान लोगों की भीड़ है


ठीक युद्ध के बीच बीता बचपन

कविता नही लिखता

इसलिए हमारे आसपास

उसके दुःख-दर्द के नाम पर 

फूहड़ कहानियाँ पायी जाती हैं


ओह, कितना सुख है हमारे आसपास


हमारा 'आसपास'

सबका 'आसपास' नहीं होता


22.9.23 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें